गोल्ड रश के दौरान , कोलोराडो के सोने की खदानों मे काम कराने वाले, एक व्यवसायी ने कई महीनों खनन के बाद, अपना व्यवसाय समेट लिया, क्योंकि उसे अभी तक सोना नहीं मिला था और अब यह काम उसके लिए थकने वाला हो गया था। उसने अपने कीमती उपकरणों को एक दूसरे व्यवसायी को बेच दिया , जिसने खनन फिर वहाँ से शुरू किया , जहां पहले व्यवसायी ने काम छोड़ दिया गया था। नए व्यवसायी को उसके इंजीनियर ने बताया कि केवल तीन फीट की दूरी पर सोना है। इंजीनियर का अनुमान सही था , तीन फीट की खुदाई करने पर इस व्यवसायी को सोना का एक बड़ा भंडार मिला। सीख: जब कुछ चीजें कठिन लगने लगती हैं , बहुत से लोग अपने सपनों को साकार करने की इच्छा को छोड़ देते हैं लेकिन अक्सर , लोग फिनिश लाइन के करीब हो ते हैं। अगर हम थोड़ा और प्रयास करें तो सफलता हमारे कदम चूमेंगी।
मेरी माँ की केवल एक आँख थी मेरी माँ की केवल एक आँख थी। मुझे उनसे सख्त नफरत थी । मुझे बड़ी शरमिन्दगी महसूस होती। वे हमारे परिवार का चलाने के लिए छात्र और शिक्षकों के लिए खाना बनाया करती थी। प्राथमिक विद्यालय मे एक दिन मेरी माँ मुझसे मिलने आई । मैं बहुत ज्यादा शर्मिंदा महसूस था और सोच रहा था की वह मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकती है ? मैंने उन्हें अनदेखा किया , उसे घृणा से देखा और बाहर भाग गया। अगले दिन स्कूल में मेरे एक सहपाठी ने कहा , अरे , तुम्हारी माँ की तो केवल एक आँख है! ' शर्म से में कही छुप जाना चाहता था। मैं चाहता था कि मेरी माँ बस गायब हो जाए। मैंने उस दिन उसका सामना किया और कहा , ' आप केवल मुझे एक हंसी का पात्र बनाना चाह रहीं हैं , आप क्यों नहीं मर जाती ?' मेरी माँ ने कोई जवाब नहीं दिया ... पर मैंने जो कहा था उसके बारे में एक पल के लिए भी सोचना बंद नहीं किया , क्योंकि मैं गुस्से से भरा था। मैं उसकी भावनाओं से बेखबर था। मैं उस घर से बाहर निकलना चाहता था , और उनसे कोई लेना-देना नहीं रखना चाहता था। इसलिए मैंने असली मेहनत से पढ़ाई की। पढ़ाई करने के लिए मुझे विदेश ज...